अंबाला। हथियारों के बल पर 2 जुलाई को सिंघावाला गांव निवासी दंपती के साथ डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी सीआईए-1 टीम के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी की पहचान पंजाब के तरनतारन झुग्गी झोपड़ी मोहल्ला मुरापुरा निवासी जीती उर्फ संजू के रूप में हुई। टीम ने आरोपी को ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत काबू किया। वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी के जरिये अन्य तक पहुंचा जाएगा ताकि नकदी बरामद की जा सके। सीआईए-1 निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को सोनिया कालोनी के पास से लगभग 6 लोगों ने मिलकर हथियार के बल पर सिंघावाला के रहने वाले दंपती से नकदी व जेवरात लूटे थे। निरीक्षक ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 हजार रुपये बरामद किए थे। संवाद