फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था को चुनौतीः हत्याकांड के गवाह की गवाही से 16 दिन पहले घर में घुसकर हत्या

Wed, 03 Jul 2019 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़/मुलाना/साहा। (अंबाला)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गांव महुआखेड़ी के रणधीर सिंह हत्याकांड के गवाह की बदमाशों ने सोमवार की मध्य रात्रि घर में घुसकर गोलियों से उसकी हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मृतक की पत्नी बाहर निकली तो बरामदे में अपने पति को खून से लथपथ देख वह स्तब्ध रह गई। उसने शोर मचाया तो मौके पर पड़ोसी एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


घटना से नाराज लोगों ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पा एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन नाराज लोगों ने जाम नहीं खोला। लोगों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे।

दोपहर बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई का परिजनों को आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव महुआखेड़ी निवासी पूर्णचंद घर के बरामदे में सो रहे थे। वे गांव में हुए रणधीर सिंह हत्याकांड में गवाह थे।
विज्ञापन


18 जुलाई को इस मामले में उन्हें गवाही देनी थी, लेकिन इससे पूर्व ही बदमाशों ने घर में घुसकर सोते समय उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। बदमाशों ने उन पर तीन गोलियां चलाई। घर के कमरे में सो रही पत्नी पहले समझ नहीं पाई उसने सोचा कि यह आवाज शायद शॉर्ट सर्किट की है।

जब वह कमरे से बाहर आई तो अपने पति को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया इसके बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, रणधीर हत्याकांड में शामिल मोहित को गिरफ्तार करने और पुलिस के खिलाफ असंतोष जाहिर करते हुए सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पहले नारायणगढ़ रोड पर जाम लगाया, फिर मुलाना में जगाधरी रोड पर जाम लगाया जिसके बाद साहा में भी शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

इस दौरान शरीर से खून गिर रहा था। एसपी अभिषेक जोरवाल सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मगर परिजनों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद दोपहर जब एसपी ने एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया तो जाम खोला गया। उधर पुलिस ने पूर्णचंद के भाई की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शाम नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। रणधीर सिंह हत्याकांड के गवाह पूर्णचंद की आगामी 18 जुलाई को अदालत में गवाही थी, मगर बदमाशों ने गवाही से पहले ही उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें