फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटालाः चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन के घर में सीबीआई ने की छापेमारी

Wed, 03 Jul 2019 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीबीआई(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बैंक घोटाले के एक मामले को लेकर चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की। बिजनेसमैन फूड प्रोसेसिंग प्लांट से जुड़े हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-5 में रहने वाले बिजनेसमैन सुखिंदर सिंह के घर में सीबीआई की टीम पहुंची और पूछताछ की। टीम ने इस दौरान सर्च अभियान चलाया। बताया जाता है कि टीम ने पहले घर में पहुंचकर उनके साथ बातचीत की और उसके बाद सुखिंदर सिंह का एक करीबी और उनका वकील उनके साथ आया। 

विज्ञापन


सभी ने सीबीआई की टीम के साथ जांच में सहयोग दिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि चंडीगढ़ के बिजनेसमैन के घर में किया गया सर्च अभियान देशभर में राष्ट्रीय बैंकों में हुए घोटाले के संबंध में डाले जा रहे सर्च अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चंडीगढ़ में पांच कंपनियों के खिलाफ मामला रजिस्टर किया गया है।

इस मामले में किए गए सर्च अभियान के दौरान डाक्यूमेंट सीज किए गए हैं। यह मामला सिडबी की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी के डायरेक्टर और प्रमोटर को 2012 में 1500 लाख रुपये का टर्म लोन स्वीकृत किया गया था। यह लोन गांव डबवाला कलां और चार प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर बोदीवाला खादाग सिंह फाजिल्का में लगाने के लिए सेंशन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें