फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरी के मामले में 22 मई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव ब्राह्मण माजरा निवासी करतार सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, जिसके बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी जट्टान निवासी हरबीर सिंह ने नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 मई को किसी अज्ञात ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी के नजदीक से उसकी बाइक चोरी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सेक्टर-4 हुडा नारायणगढ़ से भी एक बाइक चोरी की है, पुलिस ने जांच के बाद कागड़ा निवासी बाइक मालिक मोहित को उसकी बाइक लौटा दी है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान शहजादपुर से भी दो बाइक चोरी करना कबूल किया, जिस संबंध में शहजादपुर से चोरी की दो बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें