फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पैदल घूम रहे दो दोस्तों पर 15 युवकों ने किया चाकुओं से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। बस स्टैंड के निकट वीरवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर 15 युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया गया। इस घटना में शहजादपुर निवासी जतिन की जांघ तो नवनीत की बाजू पर चार जगह गहरे घाव आए हैं। इलाका पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल जतिन ने बताया कि वो अपने दोस्त नवनीत के साथ वीरवार शाम को पैदल घूम रहा था। इसी बीच 15 युवकों ने आकर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने जांघ पर चाकू मार दिया। जैसे ही नवनीत ने बीचबचाव किया तो हमलावरों ने उस पर बाजू पर जगह-जगह चाकू से कई वार कर दिए। चाकू लगने के बाद जैसे ही वह बेहोश हुआ तो हमलावर मौके से भाग गए। राहगीरों की मदद से शहजादपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार करवाया, जहां से घाव गहरे होने के कारण दोनों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें