फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: रोडवेज बस के चालक-परिचालक से मारपीट, हमलावरों के हाथ में तलवार पकड़े की वीडियो वायरल

Thu, 15 May 2025 06:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

चंडीगढ़ रोडवेज डिपो की बस सवारियां लेकर जीरकपुर पहुंची थी। तभी एक बाइक साइड से अचानक आ गई। बस की साइड लगने पर बहस हो गई। देखते ही देखते बाइक चालक ने गली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
रोडवेज के चालक-परिचालक से मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के जीरकपुर में चंडीगढ़ रोडवेज के चालक व परिचालक से वीरवार को जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के विरोध में अंबाला डिपो के कर्मचारी भी एकजुट हो गए और कार्रवाई में मांग पर अड़ गए। अंबाला बस अड्डे पर कर्मचारियों ने हाथ ऊपर कर रोष जताया। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो सिख व्यक्ति रोडवेज परिचालक व चालक से मारपीट कर रहे हैं। एक सिख ने हाथ में तलवार तक पकड़ी हुई है।

विज्ञापन




परिचालक को जबरन खींचकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि चालक दोनों के आगे छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। चालक बोल रहा है कि छोड़ दीजिए वरना मर जाएगा। बावजूद तैश में आया व्यक्ति मारपीट कर रहा है। हालांकि उस समय तो लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्ष जीरकपुर थाने में है। 
विज्ञापन


बस की बाइक से साइड लगने पर हुई मारपीट 
चंडीगढ़ रोडवेज डिपो की बस सवारियां लेकर जीरकपुर पहुंची थी। तभी एक बाइक साइड से अचानक आ गई। बस की साइड लगने पर बहस हो गई। देखते ही देखते बाइक चालक ने गली गलौज शुरू कर दी। तभी बाइक चालक ने बाइक रोककर अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया। जिनमें से कुछ ने बस में चढ़कर चालक व परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि परिचालक के तलवार भी लगी है और चालक के भी चोटें आई है।
विज्ञापन


हालांकि दूसरे पक्ष की तरफ से भी चालक पर व्यक्ति से मारपीट करने व दाढ़ी खिंचने के आरोप लगाए हैं। इस बीच बस के शीशे भी टूटे हैं। हालांकि दूसरे पक्ष की तरफ से भी अपनी वीडियो वायरल कर लगे आरोपों को नकारा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें