फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कटे युवती के बाल, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में कटे युवती के बाल, मचा हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नगला करधान में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में बाल कटने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवती अपने कमरे में सो रही थी और जैसे ही उठी तो बाल कटे हुए थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नगला करधान निवासी लखविंद्र ने बताया कि नारायणगढ़ से उसकी बुआ की बेटी घर आई हुई थी। मंगलवार शाम को अपने कमरे बंद कर सोने चल गई थी। जैसे ही सो कर उठी तो बाल कटे देखकर वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर वह अंदर पहुंचे तो देखा कि बाल कटे हुए थे। कमरे का दरवाजा बंद था और अन्य कोई रास्ता अंदर जाने का नहीं है। फिलहाल इलाकावासी अपने स्तर पर ही बाल कटने के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए है और युवती भी सहमी हुई है। दरअसल, अंबाला में ये पहली वारदात नहीं है। इससे पहले साहा के गांव ढकौला में एक प्रवासी महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया था। इसके इलावा सैन्य क्षेत्र स्थित गांव टुंडला मंडी में एक महिला के बाल कटने की खबर अफवाह फैली थी। लेकिन अभी तक इन मामलो में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें