फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सरेआम युवक को पीटने का मामला -

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे तीन और आरोपी चढ़े, एक रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पंचायत भवन के सामने एक युवक को पीटने के मामले में अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। रविवार को काबू किए गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जबकि उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अंबाला सिटी पंचायत भवन के सामने कुछ युवकों ने हथियारों से लैस होकर एक युवक को बीच सड़क डंडों से पीट रहे थे। इसी दौरान आसपास जा रहे लोगों ने इस घटना का पूरा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो इतना फैला की वायरल हो गया, जबकि इस के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने घायल नवाब की शिकायत पर अभिषेक निवासी गांव अकालगढ़, बंटी निवासी गांव बाडी बिलासपुर व सुलखन निवासी शाहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
युवक पर हुए जानलेवा हमले के केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन में से सुलखन निवासी गांव शाहबाद को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। इसके अलावा आरोपी अभिषेक और बंटी को सोमवार पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
- सुरेश कुमार, तीन नंबर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें