फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन राजकीय स्कूल की छात्राएं बोली हमारे साथ होती छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्कूल की छात्राएं बोलीं- छुट्टी के समय लड़के करते हैं छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री के ‘एक और सुधार कार्यक्रम’ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामलों की जानकारी ली।
कुछ छात्राओं ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय कुछ मनचले छेड़छाड़ करते हैं। छठी कक्षा की कुछ छात्राओं ने अपने विद्यालय की ही एक छात्रा के भाई द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले का नाम व पता पूछकर तुरंत कार्रवाई की बात कही। इस दौरान छात्राओं और स्कूल अध्यापकों ने स्कूल को जाने वाली सड़क पर खड़े ट्रक चालकों, क्लीनरों एवं मजदूरों द्वारा भी भद्दी टिप्पणियां करने की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह सभी शिकायतें सुनकर अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस लाइन में स्थित जिस स्कूल को अब तक सबसे सुरक्षित माना जा रहा था वहां ऐसी घटनाओं का होना पुलिस कार्यप्रणाली पर ही प्रश्नचिह्न लगा रहा है। इस दौरान महिला थाना पुलिस और बलदेव नगर थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर ऐसे मनचलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रॉकी मित्तल ने छात्राओं से कहा कि वह ऐसे मनचलों से डरने के बजाय उनकी शिकायत पुलिस को करें। यदि कोई आवारा किस्म का लड़का उन्हें रोक कर अपने मोबाइल नंबर की पर्ची देता है तो वह पर्ची लेकर प्रिंसिपल को दें ताकि वे इनका नंबर पुलिस को देकर उनके विरुद्ध कारवाई करवा सकें। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ के मामलों की शिकायत 1091 अथवा 1098 पर भी दी जा सकती है और इसके लिए दुर्गा शक्ति एप पर भी शिकायत डाली जा सकती है।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ ने दी जानकारी
महिला थाना इंचार्ज सुनीता ने छात्राओं को दुर्गा एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई और कहा कि वह स्वयं छुट्टी के समय ऐसे मामलों की जांच करेंगी। इसके अलावा सादी वर्दी में महिला पुलिस को तैनात किया जाएगा। थाना बलदेव नगर प्रभारी बलवान सिंह ने भी मनचलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही और छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वह ऐसी घटनाओं को छिपाने के बजाय स्कूल अध्यापकों अथवा पुलिस के ध्यान में लाएं ताकि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

उधर, रॉकी मित्तल ने बताया कि वह प्रदेश के दस जिलों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस को भी सख्त कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं और ऐसी घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने शीघ्र ही स्कूल का दोबारा से दौरा करके पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की बात कही। मौके पर प्रिंसिपल सतविंद्र सिंह व अध्यापक मौजूद रहे।
कोट्स
पुलिस को अब तक किसी भी छात्रा की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला सामने आने पर अब स्कूलों के आसपास गश्त को बढ़ाया जाएगा।
-बलवान सिंह, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें