फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी नागरिक अस्पताल में 12 लाख रुपये की डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित

विज्ञापन
12 lakh digital X-ray machine installed in Cantonment Civil Hospital - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे रूम अब आधुनिक डिजिटल एक्सरे से लैस हो गया। पहले मरीजों का एक्स-रे जहां 300 एमए की मशीन से किए जाते थे अब उसकी जगह डिजिटल यानी 500 एमए की मशीन स्थापित कर दी गई है। करीब 12 लाख रुपये की लागत से खरीदी मशीन के जरिए ही अस्पताल में आने वाले मरीजों के एक्स-रे किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मशीन के जरिए होने वाले एक्सरे की गुणवत्ता में भी सुधार होगा वहीं छाती के एक्स-रे का समय भी कम लगेगा। हालांकि तीन दिनों से पुरानी मशीन को हटाकर उसकी जगह पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किए जा रहे थे। लोड कम उठाने के कारण केवल इमरजेंसी मरीजों के ही एक्सरे हो रहे थे लेकिन सोमवार को इंजीनियर की टीम ने दिनभर मशीन को स्थापित किया ताकि जल्द से जल्द मरीजों को इस मशीन का लाभ मिल सके। मंगलवार से ही इस मशीन को मरीजों के लिए चलाने की उम्मीद है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च माह में ही मंगवा लिया गया था लेकिन इंस्टॉलिंग न होने के कारण उसे स्टोर में ही रखा हुआ था। अब इस मशीन को लगा दिया गया है।
अस्पताल में हुई पांच मशीन, अब रेडियोग्राफर का इंतजार
छावनी नागरिक अस्पताल में अब कुल 5 एक्स-रे की मशीनें हो गई है। इनमें 300 एमए की दो मशीनें, 100-100 एमए की दो पोर्टल है। जबकि इन पांच मशीनों को चलाने वाला महज एक ही रेडियोग्राफर है। अस्पताल में रेडियोग्राफर के तीन पद खाली है। उम्मीद है कि जल्द पद भर जाएं तो एक्सरे के लिए ओपीडी टाइमिंग के बाद प्राइवेट अस्पतालों में चक्कर काटने का झंझट ही खत्म हो जाएगा। एक्स-रे करवाने के लिए प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

300 की जगह पर 500 एमए की मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया है ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। सोमवार को दिनभर इंजीनियर मशीन की इंस्टालिंग प्रक्रिया में लगे हुए थे।
विज्ञापन

-डॉ. विनय गोयल, डिप्टी मेडिकल सुपरीडेंटेंड नागरिक अस्पताल छावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें