फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में 86 लाख से किए जाएंगे 12 विकास कार्य, टेंडर जारी

विज्ञापन
अंबाल छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सदर (कैंट) क्षेत्र के निवासियों को विकास कार्याें की सौगात मिलेगी। नगर परिषद ने अंबाला सदर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, जलभराव से मुक्ति दिलाने और सुंदरीकरण के लिए करीब 86.75 लाख रुपये की लागत से 12 प्रमुख विकास कार्यों की योजना तैयार की है।
इन सभी कार्यों के लिए नगर परिषद (शहरी स्थानीय निकाय) की ओर से ई-टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। 22 से 24 सितंबर के बीच टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में निर्माण व मरम्मत के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मानसून और आपात स्थिति के दौरान छावनी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। संवेदनशील इलाकों से पानी की निकासी के लिए 18.35 लाख रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक डी-वॉटरिंग पंप सेटों की आपूर्ति, स्थापना व टेस्टिंग की जाएगी। इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए 4.88 लाख रुपये की लागत से 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
-
सड़कों और गलियों की होगी मरम्मत
सदर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों व गलियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्ड-20 नन्हेड़ा मुख्य सड़क से तरलोचन सिंह गोदाम (पुराने भारत ट्रांसपोर्ट के सामने) तक 3.19 लाख रुपये से पक्की गली बनेगी। वार्ड-13 करधान में गॉड क्लिनिक व दशमेश क्रिएटर के सामने से मुख्य मार्ग तक गली निर्माण पर 6.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, कुम्हार मोहल्ला में मुख्य सड़क के निर्माण पर 4.22 लाख रुपये की लागत आएगी जबकि राजीव मेडिकोज से जैन मंदिर, डी-प्लान के तहत इस मार्ग का पुनर्निर्माण 5.57 लाख रुपये में कराया जाएगा। वार्ड नंबर 31 में के विभिन्न इलाकों में 8.13 लाख रुपये की लागत से मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य होंगे।

स्वच्छता, जन-सुविधाएं और सुंदरीकरण
सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए शौचालयों के निर्माण व नवीनीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वाल्मीकि बस्ती में नए सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर 5.33 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार मछौंडा में सामुदायिक शौचालय निर्माण पर 5.33 लाख रुपये, क्रॉस रोड नं. 7/रामबाग रोड (पुलिस क्वार्टर के पास) शौचालय का नवीनीकरण 1.10 लाख रुपये में होगा। अजीत नगर वार्ड-10 में डी-प्लान (2026-27) के तहत नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण 13.17 लाख रुपये से किया जाएगा।

फव्वारों का संचालन और रखरखाव
सदर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न फव्वारों के संचालन व रखरखाव के लिए 16.23 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, ताकि छावनी की सुंदरता बरकरार रहे और लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


अंबाला सदर के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पारदर्शी प्रक्रिया के साथ टेंडर अलॉट कर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - देवेंद्र नरवाल, उप-नगर आयुक्त, नगर परिषद, अंबाला सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें