फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमी युक्त गेहूं पहुंच रहा मंडी में, खरीद न होने से बिगड़ेंगे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
नमी युक्त गेहूं पहुंच रहा मंडी में, खरीद न होने से बिगड़ेंगे हालात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो रही है, लेकिन उसमें नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो रही। इस वजह से मंडी में हर ओर गेहूं फैला हुआ है। किसान जल्द फारिग होने की चाहत में अधिक नमी वाली फसल काटकर मंडी ला रहे हैं। इसकी खरीद नहीं होने से आने वाले दिनों में मंडी में हालात बिगड़ सकते हैं।
जिले की तीन बड़ी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है, लेकिन अभी भी आधे से अधिक गेहूं नमीयुक्त है। इसे मंडियों में ही सुखाया जा रहा है। अंबाला सिटी अनाज मंडी में 11 हजार क्विंटल गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से अब तक 7500 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। इसी तरह अंबाला कैंट नई अनाज मंडी में अब तक 1690 क्विंटल गेहूं आ चुका है। इसमें से 785 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

तीन से चार दिन बाद आएगी तेजी
किसानों ने फसल कटाई तेज कर दी है। इससे लगता है कि आने वाले तीन से चार दिनों में मंडी में फसल की आवक तेज हो जाएगी। ऐसे में यदि गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक रहती है, तो मंडी में किसानों और आढ़तियों की परेशानियां बढ़ना तय है। मंडी में ही गेहूं सुखाना उस वक्त मजबूरी हो जाएगा। गेहूं की आवक बढ़ेगी तो मंडी में जगह कम होने से परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


किसान अपनी फसल काटकर तो ला रहे हैं, लेकिन नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो रही। इसी कारण से मंडी गेहूं के ढेर लगते जा रहे हैं। किसानों से कहा गया है कि वे अपनी फसल सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि उसे तुरंत ही खरीदा जा सके।
- कृष्ण मलिक, सचिव मार्केट कमेटी अंबाला कैंट नई अनाज मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें