अंबाला सिटी। मॉडल टाउन परशुराम भवन में वेलफेयर सोसायटी के नवनियुक्त सदस्यों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान टीएस बग्गा, महासचिव आरसी सैनी, कोषाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल का फूल-मालाएं पहनाकर और बुकें देकर बधाई दी गई। क्लब के चेयरमैन व पदाधिकारी सुनील मोहन त्रिखा ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 27 सालों से राजिंद्र पाल वेलफेयर सोसायटी के लगातार प्रधान थे, लेकिन अब टीएस बग्गा को नवनियुक्त प्रधान नियुक्त किया गया। इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई गई। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान टीएस बग्गा ने वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ व सोसाइटी के लिए पूरी ईमानदारी व लग्न के साथ कार्य करेंगे।
पीड़ित परिवार सदस्यों ने मंत्री से लगाई गुहार
अंबाला कैंट। कुरुक्षेत्र के गांव कौलापुर के निवासी हरीश ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को उनके निवास पर पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई। इस मौके पर हरीश ने बताया कि 17 जून हो उसके परिवार के सदस्य घर पर थे कि तभी कुछ पड़ोस के लोग आकर उनके घर की दिवार तोड़ने लगे। जब उनका परिवार सदस्यों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर तेज धार हथियार के साथ हमला कर दिया जिससे उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर वह एसपी व डीएसपी को भी मिल चुके है परंतु अभी तक दूसरे पक्ष के लोगों पर किसी भी तरह की कार्यवाही कर उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।