मुलाना। जमीन की सौदेबाजी में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने काकरकुंडा गांव निवासी नरेंद्र सिंह की शिकायत पर बिंजलपुर गांव निवासी ओम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर हुई है।
नरेंद्र सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश के साथ जमीन का सौदा हुआ था, लेकिन आपसी विवाद हो गया था, इस संबंध में एक लिखित शिकायत थाने में दी थी। इसमें थाने में लिखित में पंचायती फैसला एएसआई छतरपाल व एसएचओ महिंद्र सिंह ढांडा के समक्ष 10 लाख रुपये की बकाया राशि सात अगस्त तक देने का इकरार किया गया था, लेकिन ओम प्रकाश ने तय समय पर यह रुपया नहीं दिया और भूमि पर कब्जा कर लिया है। अब वह उन्हें रकम देने से साफ इंकार कर रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसके बाद उन्होंने एक सितंबर को ओम प्रकाश के खिलाफ दोबारा थाने में शिकायत दी थी, जब उसे बुलाया गया तो उसने रुपये देने से साफ मना कर दिया।