फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: छबील स्टॉल को कैंटर ने मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और पांच लोग घायल

Sat, 14 Jun 2025 04:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

छबील स्टॉल को कैंटर द्वारा टक्कर मारने से एक शख्स की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा अंबाला में पेश आया। कैंटर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
कैंटर ने छबील स्टॉल को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर शनिवार दोपहर ढाई बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने छबील के स्टॉल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर किया गया है। हादसे के समय स्टॉल पर छबील बांटने और पीने वाले लोग मौजूद थे। टक्कर के बाद घायलों को राहगीरों की मदद से अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


चालक फरार

हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक एक्टिवा और जुगाड़ बाइक रेहड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे किनारे जूते-चप्पलें और डिस्पोजल गिलास बिखर गए। समाजसेवियों ने चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों के लिए टेंट लगाकर छबील का स्टॉल लगाया था।

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में सहारनपुर निवासी फिरोज (जुगाड़ बाइक रेहड़ी सवार) की मौत हो गई। मृतक के भाई सलमान ने बताया कि वह, फिरोज और उनका भाई जीशान सहारनपुर से खरड़ जा रहे थे। रास्ते में प्यास लगने पर वे छबील पीने रुके थे। तभी कैंटर ने टक्कर मार दी। जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर किया गया। अन्य घायलों की पहचान गोबिंदगढ़ निवासी सुमित (22) और उनकी पत्नी शालू (23), मोहाली निवासी सुरिंद्र सिंह (42) और एक्टिवा चालक आसिफ के रूप में हुई। सुमित और शालू गोबिंदगढ़ से लुधियाना जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: फतेहाबाद में पशु व्यापारी की हत्या: आपसी लेनदेन को लेकर पड़ोसी ने चाकू से किया वार, एक घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें