फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला झूलते समय गले में फंसी रस्सी, 10 वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गियाना कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय नशिता के गले में झूले की रस्सी फंसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नशिता घर पर अपनी मां के साथ थी। बरामदे में ही परिजनों ने झूला डाल रखा था। मां अपने काम में व्यस्त थी और बेटी झूला झूल रही थी कि अचानक वह गिर गई। झूले की रस्सी गले में फंसने के कारण उसका दम घुट गया। जैसे ही मां बरामदे में आई तो बेटी को फर्श पर बेसुध देखा। गले से रस्सी निकालकर पड़ोसियों की मदद से छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर किस तरह से बच्ची गिरी और गला घुट गया होगा। तभी उन्होंने पुलिस में सूचना दी। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता सुनील के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ क्रिया पर थे पिता, खुद के घर ही पसरा मातम
पड़ोसियों ने उसके पिता सुनील को सूचना दी तो वह अपने दोस्तों के संग अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि सुनील अंबाला कैंट से बोह के लिए ऑटो चलाता है। सोमवार को वह कुछ ऑटो चालक साथियों और प्रधान के संग जानकारी के अंदर ही क्रिया में शामिल होने के लिए गया था। लौटते समय बेटी के देहांत की सूचना मिली। नशिता अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।
10 वर्षीय नशिता अपने घर में ही डले रस्सी वाले झूले पर झूल रही थी कि अचानक यह हादसा हो गया। पिता सुनील जोकि ऑटो चालक है उसके बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विश्वजीत, एसआई, महेश नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें