फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक चुके प्लाट का 18 लाख में सौदा

Sun, 06 Oct 2013 08:33 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से बिके हुए प्लाट का झूठा इकरारनामा करके 18 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रतिया के वार्ड नंबर 8 निवासी हंसराज तनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव मंड कॉलोनी निवासी अशोक के साथ उसकी दोस्ती है। उसने अशोक से डबवाली में जमीन का सौदा दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने डबवाली की रामनगर कॉलोनी में रह रहे अपने साले अशोक कुमार से मिलवाया।

शिकायतकर्ता के अनुसार 30 मई 2013 को वह अपने दोस्त अशोक के साथ डबवाली पहुंचा। उसका जीजा रामकिशन चावला निवासी गांव मंड कॉलोनी भी उनके साथ था। वे अशोक कुमार के घर गए। उसके मित्र ने अपने साले अशोक कुमार के साथ एक प्लॉट का सौदा 18 लाख रुपये में करवा दिया। उसी दिन लिखित इकरारनामा तैयार कर लिया।
विज्ञापन



तनेजा ने बताया कि 31 मई को खरीददार, विक्रेता, अशोक पुत्र मुंशी राम और रामकिशन चावला ने बतौर गवाह अपने-अपने हस्ताक्षर किए। इकरारनामा नोटरी पब्लिक से तसदीक करवाकर अशोक कुमार ने 18 लाख रुपये गवाहों के सामने उससे वसूल किए। रजिस्टरी की तारीख 20 जून तय हुई।

हंसराज तनेजा के अनुसार 20 जून को वह डबवाली तहसील में सारा दिन अशोक कुमार पुत्र किशोर चंद का इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं आया। उसे शक हुआ। उसने अपने स्तर पर प्लॉट के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी अशोक कुमार ने प्लॉट पहले ही पूनम रानी पत्नी राजेंद्र कुमार को 22 मई 2012 को बेच दिया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार पुत्र किशोर चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें