फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: कांग्रेस-आप में समझौता; 10 नहीं पांच सीटों पर लड़ेगी AAP, ये होंगे उम्मीदवार

Sun, 08 Sep 2024 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन तय है। वहीं अब सीट समझौते पर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है। आप ने हरियाणा में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, हालांकि अब बात पांच सीटों पर बनी है। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है और दोनों दल लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस आप को पांच विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। संभावना है कि सोमवार को गठबंधन का एलान हो सकता है।

विज्ञापन


शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है।


उधर, आप पार्टी की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


नौ विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत हलकों में जीत दर्ज की थी। शेष पांच सीटों पर भाजपा जीती थी। आप इसी जीत को आधार बनाते हुए इन चारों सीटों के साथ साथ एनसीआर में सीटें चाह रही थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।


आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है : चड्ढा

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को किनारे रखकर हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है। सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर हर बिंदु पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। दोनों पार्टियों को गठबंधन बनाने की इच्छा और उम्मीद है। चड्ढा ने कहा कि आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है। 

सकारात्मक दिशा में हुई बैठकें

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि गठबंधन को लेकर ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कम सीटों पर समझौता कर लिया है। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। आप को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं। सकारात्मक दिशा में बैठकें हुई हैं।
विज्ञापन

इन सीटों पर लड़ेगी आप, ये संभावित उम्मीदवार

कलायत : यहां से आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ढांडा कैथल के गांव किठना से हैं और यहां पिछले काफी समय से सक्रिय हैं।

जींद : यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट वैश्य समाज बाहुल्य की है। इससे पहले कई बार यहां से वैश्य समाज के नेता विधायक बन चुके हैं। डॉ. गुप्ता जींद के गांव शामलो कलां के मूल निवासी हैं।

पिहोवा : कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा पंजाब के साथ लगती सीट है। भगवंत मान की यहां ससुराल है। पूरा इलाका पंजाबी बाहुल है। खुद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पिहोवा में कई रैलियां कर चुके हैं। यहां पर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं।

पानीपत ग्रामीण : यह जाट बाहुल्य क्षेत्र है। आप का जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक है और हलके के बड़े गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले हैं। वह यहां चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। दूसरा, पार्टी यहां पर आप को प्रवासी मतदाताओं से उम्मीद है।

ओल्ड फरीदाबाद : यह सीट दिल्ली के साथ लगती है और दिल्ली में भी आप की सरकार है। इसलिए शहरी क्षेत्र के साथ प्रवासी मतदाताओं वाली इस सीट पर भी आप को जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें