फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ऑल्टो कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, सात लोग घायल; एक शख्स की मौत

Mon, 05 Jan 2026 02:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

बहादुरगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। सवारियों से भरे ऑटो को ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कानौंदा के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार पांच महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत के चलते  पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


रोहतक पीजीआई में शख्स की मौत 

यहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।  लाइनपार के नेताजी नगर निवासी ऑटो चालक अनिल ने बताया कि रविवार को वह अपना ऑटो लेकर सोनीपत के गांव तिहाड़ा गया था। ऑटो में बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र के हरी नगर व नेताजी नगर के कई लोग सवार थे, जो तिहाड़ा गांव में शोक जताने गए थे। 

वापसी के दौरान शाम को गांव कानौंदा के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक ऑल्टो कार ने सीधे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार हरी नगर निवासी विद्या देवी, कोमल, ज्योति और नेताजी नगर निवासी राजेंद्र उनकी पत्नी कौशल्या, बेटा दीपक, देवेंद्र व उनकी पत्नी वर्षा सवार थे। 
विज्ञापन


ऑटो पलटने से विद्या देवी, कोमल, ज्योति, राजेंद्र, कौशल्या, दीपक, देवेंद्र और वर्षा को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ऑटो चालक ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने राजेंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऑटो चालक का आरोप है कि ऑल्टो कार का चालक ड्राइविंग सीट पर अपने पास एक बच्चे को बैठाकर गाड़ी चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें