फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, लाठी-डंडों से मारकर एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Mon, 05 Jan 2026 01:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर)

सार

झज्जर जिले के बेरी में दो पक्षों में हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरी शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना छाज्याण सुनारों वाली गली में दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और बाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


व्यक्ति को पीजीआई रोहतक किया रेफर 

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में व्यक्ति को बेरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने बेरी निवासी मुकेश को मृत घोषित कर दिया।

50 वर्षीय मुकेश की मौत 

जानकारी के मुताबिक बीती रात सुनारों वाली गली में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे और गली-गलौज करने के बाद दो पक्षों की बहस झगड़े में बदल गई। वहीं झगड़े में करीब 50 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को अभी नहीं मिली शिकायत 

बेरी एसीपी अनिल कुमार का कहना है कि मामले में अभी परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नही दी गई हैं। लिखित में शिकायत देने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें