फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर सवा पांच लाख ठगे

Sat, 01 Feb 2014 08:08 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सारन थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की लॉटरी के नाम पर करीब सवा पांच लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


नंगला एंक्लेव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 00123057990161 नंबर से उनके पास 23 जनवरी को फोन आया कि उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है।

फोन करने वाले ने बताया कि इस रकम को निकालने के लिए उनका 17 हजार रुपये का खर्च आएगा। यह 17 हजार रुपये अकाउंट नंबर 201653 में जमा कराने होंगे। खाता नंबर किसी ललित प्रधान का बताया गया।

खाते में 17 हजार रुपये जमा करा दिए, लेकिन उसके नाम पर 25 लाख रुपये की इनामी राशि जारी नहीं की गई। इसके बाद दोबारा फोन आया कि लॉटरी की रकम हासिल करने के लिए चार लाख रुपये जमा कराने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार उससे करीब 5.22 लाख रुपये जमा करवा लिए गए, लेकिन लॉटरी की रकम नहीं मिली। पुलिस ने धोखाधड़ी करने पर ललित कुमार, अंत चरन दास और अब्दुल पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें