फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लगेंगी 80 करोड़ की 11 परियोजनाएं

Sat, 28 Dec 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने हरियाणा में 80 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


इसमें बहादुरगढ़, कुंडली, करनाल, पानीपत और रेवाड़ी में औद्योगिक विकास केंद्रों का अपग्रेडेशन भी शामिल है।

इस संबंध में दिल्ली में मंत्रालय की संचालन समिति की 34वीं बैठक में निर्णय लिया गया।

इन परियोजनाओं के प्रस्ताव हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम, औद्योगिक विभाग द्वारा भेजा गया था। इसमें सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृति दी गई है।

इनको भी मिलनी है स्वीकृति
परियोजना प्रस्ताव में मुख्य रूप से औद्योगिक संरचनाओं का अपग्रेडेशन और विस्तार शामिल है।

मंत्रालय द्वारा स्वीकृत अन्य प्रस्ताव में राई में औद्योगिक संपदा का अपग्रेडेशन, करनाल और रोहतक में औद्योगिक विकास कालोनियों का अपग्रेडेशन, समालखा में फाउंड्री कलस्टर में सामान्य सुविधा केंद्रों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, राई में प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग कलस्टर के लिए डॉयग्नोस्टिक स्टडी रिपोर्ट तैयार करना और करनाल में कृषि उपकरण कलस्टर को अंतिम स्वीकृति प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 80 करोड़ की परियोजना में से 50 करोड़ की राशि औद्योगिक विकास परियोजनाओं पर खर्च होगी।
इन परियोजनाओं की आधी राशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी, जबकि शेष राशि राज्य सरकार एवं हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा वहन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें