फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: देश का पहला डायनासोर संग्रहालय पार्क खुला, 36 साल पहले यहीं मिले थे 10 हजार अंडे

Sun, 09 Jun 2019 05:37 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डायनासोर संग्रहालय पार्क - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने महिसागर जिले में देश के पहले डायनासोर संग्रहालय और जीवाश्म पार्क का शनिवार को उद्घाटन किया। यह बालानिसोर तालुका के रियोली गांव में है। सरकारी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि यह देश का पहला और दुनिया का तीसरा डायनासोर संग्रहालय है।
विज्ञापन


पार्क में आधुनिक तकनीक जैसे थ्रीडी प्रोजेक्शन, वर्चुअल प्रस्तुतिकरण की सुविधा के साथ ही विशालकाय डायनासोर की प्रतिकृति लगाई गई है। इस म्यूजियम में दस गैलरी हैं। करीब 6.5 करोड़ साल पहले विलुप्त हो चुके डायनासोर का इतिहास भी यहां बताया जाएगा।

डायनासोर संग्रहालय पार्क - फोटो : ANI
यह विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल छात्रों और विशेषज्ञों के लिए लाभदायक होगा। बालानिसोर वही क्षेत्र है, जहां 1980 में डायनासोर के कई जीवाश्म और अंडे मिले थे। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और देश का पहला डायनासोर म्यूजियम पार्क है, जिसे जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क 121 एकड़ में बनाया गया है। 36 साल पहले यानी साल 1983 में इसी जगह पर डायनासोर के जीवाश्म पाये गये थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां डायनासोर के 10 हजार अंडों के अवशेष भी मिले थे। 

डायनासोर संग्रहालय पार्क - फोटो : ANI
साल 2003 में इस जगह पर खुदाई के दौरान डायनासोर की कई नयी प्रजातियां मिली थीं। यहां नर्मदा नदी के किनारे डायनासोर के कंकाल, मसलन उनके मस्तिष्क, कमर, पैर और पूंछ की हड्डियां पायी गयी थीं।
विज्ञापन

डायनासोर संग्रहालय पार्क - फोटो : ANI
यहां बालासिनोर से 11 किलोमीटर दूर रैयोली गांव हमेशा से विशेषज्ञों के शोध का केंद्र रहा है। इस जगह को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायनासोर जीवाश्मस्थल माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें