राष्ट्रपति से मिलते गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल
- फोटो : ANI
गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद राष्ट्रपति से उनकी यह पहली मुलाकात है। बता दें, हाल ही में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने भूपेंद्र पटेल को गुजरात की बागडोर सौंपी थी।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री को एक मूर्ति भेंट की। अपने ट्विटर हैंडल पर भूपेंद्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रपति और गृह मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।