फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मारपीट में घायल युवक की मौत, मां-पिता और भाई पर गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मृतक रामभवन की पत्नी अंजू देवी ने दिए तहरीर में लिखा है कि ससुर बाबूलाल जमीन बेचना चाहते थे। पति अपने हिस्से की जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर 15 सितंबर की सुबह ससुर बाबूलाल निषाद, सास नाशपाती देवी तथा देवर बलिराम आदि मिलकर रामभवन की पिटाई शुरू कर दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ हैदरगंज टोला में 15 सितंबर को मारपीट में घायल रामभुआल निषाद (36) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सीएचसी पर इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पिता, मां और भाई पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक रामभवन की पत्नी अंजू देवी ने दिए तहरीर में लिखा है कि ससुर बाबूलाल जमीन बेचना चाहते थे। पति अपने हिस्से की जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर 15 सितंबर की सुबह ससुर बाबूलाल निषाद, सास नाशपाती देवी तथा देवर बलिराम आदि मिलकर रामभवन की पिटाई शुरू कर दिए। लाठी डंडे आदि से मारने का बचाव करने गई तो लोग मुझे भी बुरी तरह मारे थे। जिससे हम दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पति को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात घर लाई गई।

रात में रामभवन की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह नौ बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजू के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें