फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हथौड़ा दिखाकर दो साल की बच्ची को उठाया, अपहरण की कोशिश नाकाम

Fri, 17 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आधी रात घर में घुसा युवक, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- शोर मचाने पर बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी, पुलिस ने हिरासत में लिया

भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में दो वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक रात में घर में घुस गया और हथौड़ा दिखाकर बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते भाग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटहट कस्बा निवासी अरमान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की रात करीब एक बजे वह परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक छिपकर उनके घर में घुस आया। उसने ब्लेड से मच्छरदानी काटकर उनकी बुआ की दो वर्षीय नातिन को उठा लिया और हाथ में हथौड़ा दिखाकर परिवार के लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि जैसा वह कहेगा, वैसा नहीं करने पर बच्ची को जान से मार देगा। युवक की हरकत देखकर परिवार के लोग चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आरोपी घबरा गया और बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते कूदकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी की पहचान रियाजुद्दीन निवासी गाहासाड़ा, थाना सहजनवां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें