फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: रोडवेज बस की चपेट से युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 07 Sep 2021 09:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

सूचना पर उनके साथ इंडस्ट्रीयल एरिया चौकी इंचार्ज गयासुद्दीन और बरदहिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा, टीआई बृजेश यादव मौके पर पहुंच गए। तत्काल घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल बाईपास से 500 मीटर पूरब दाहिने तरफ सर्विस लेन पर मंगलवार की देर शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे के करीब कसैला निवासी 25 वर्षीय रशि कपूर पुत्र रामसरन और 19 वर्षीय मोहन पुत्र शिवलाल बाइक से खलीलाबाद शहर में आए थे। दोनों एक ही बाइक से मेंहदावल बाईपास से विपरीत दिशा से दाहिने सर्विस लेस से होकर डीघा बाईपास की ओर जा रहे थे।

अभी मेंहदावल बाईपास से 500 मीटर दूर शिवाय होटल के पास पहुंचे ही थे कि गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रही रोडवेज की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही रशि कूपर की मौत हो गई है। जबकि मोहन घायल हो गया। घटना के बाद चालक रोडवेज की बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर उनके साथ इंडस्ट्रीयल एरिया चौकी इंचार्ज गयासुद्दीन और बरदहिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा, टीआई बृजेश यादव मौके पर पहुंच गए। तत्काल घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

सूचना के बाद पीड़ित परिजनों के साथ ही कसैला के प्रधान और तमाम ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें