फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक में आग लगाते समय झुलसे युवक की मौत, छह पर रिपोर्ट

Wed, 09 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। ससुराल में शराब के नशे में बाइक में आग लगाते समय झुलसे चिलुआताल थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी राजन मद्धेशिया की सोमवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने मिनवां निवासी ससुर अंगद मद्धेशिया, पत्नी प्रीति गुप्ता, अमित, गोलू और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राजन का ससुराल सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवां गांव में है। आरोप है कि तीन सितंबर की शाम राजन नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था। वहां उसने बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद राजन की पत्नी ने उसके विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब राजन की मौत के बाद उसके भाई जितेंद्र मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, पत्नी प्रीति गुप्ता, अमित, गोलू और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें