फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ICU में सुहागन बनी दुल्हन की तबीयत बिगड़ी, अब यहां भर्ती; अस्पताल बना था मंडप; दूल्हे ने किया था सिंदूरदान

Sat, 16 May 2026 03:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में एक अस्पताल के आईसीयू में सुहागन बनी युवती की तबीयत बिगड़ गई है। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज में काफी रकम खर्च होने के कारण परिवार के लोग आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
दूल्हे ने आईसीयू में भरी युवती की मांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के एक निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में सुहागन बनी पूजा यादव की तबीयत बृहस्पतिवार की रात बिगड़ गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने देर रात हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे लखनऊ के चिनहट रोड स्थित केआरएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इलाज में काफी रकम खर्च होने के कारण परिवार के लोग आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूजा के नाम से एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

बांसगांव इलाके के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता महदेवा बाजार के महुआ गांव निवासी सन्नी यादव के साथ नवंबर 2025 में तय हुआ था। 13 मई 2026 को दोनों दाम्पत्य बंधन में बंधने वाले थे। उसी दिन पूजा का एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर भी था। 
विज्ञापन

सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा के बाद लौटते समय चक्कर आ जाने के कारण वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसके बाद शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

 

हादसे के बाद उपजे संकट के बीच दोनों परिवारों ने आपसी समझ से शादी की रस्में पूरी कराने का निर्णय लिया। 13 मई की रात करीब एक बजे सन्नी ने कुछ रिश्तेदारों के साथ हॉस्पिटल पहुंचकर आईसीयू में भर्ती दुल्हन की मांग भरी थी। 

 

सिंदूरदान की रस्म आईसीयू में पूरी हुई। हालांकि, सिंदूरदान के दौरान पूजा अस्पताल के कपड़ों में बेड पर बेहोश पड़ी रही थी। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद से पूजा को होश नहीं आया। 

 

बृहस्पतिवार को तबीयत में सुधार होता देख परिजनों को तसल्ली हुई थी लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ जाने से फिर मायूसी छा गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
 

अस्पताल बना मंडप, आईसीयू में भरी मांग...वचन से पहले निभा दिया साथ
गोरखपुर में शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईसीयू में पड़ी दुल्हन की मांग भावनाओं के सिंदूर से सजाकर दूल्हे ने एक नई मिसाल पेश की। बुधवार को दुल्हन के दरवाजे पर द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया।

 

बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता परिवार के लोगों ने महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय किया था। नवंबर 2025 में यह रिश्ता तय होने के बाद 13 अप्रैल को शादी के लिए पूजा के घर बरात आनी थी। घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। 

 

नई जिंदगी के सपने संजोए पूजा एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की अपनी परीक्षा देने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज के लिए निकली तो परिवार की महिलाओं ने हंसी-ठिठोली करते हुए बलाएं उतारी थीं। परीक्षा के बाद भाई के साथ घर लौट रही पूजा को चक्कर आ गया और वह बाइक से गिर पड़ी। हादसे की खबर पहुंचने ही घर में विवाह के गीतों की जगह सिसकियों ने ले ली और रौनक मायूसी में तब्दील हो गई।

 

सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से आनन-फानन पूजा को दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। कुछ ही देर में घर सूना हो गया, परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में थे। दुल्हन के साथ हुए हादसे की जानकारी के बाद सन्नी के घर से रौनक गायब हो गई। 

 
विज्ञापन

सन्नी के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचकर कुशल-क्षेम लेने लगे। शाम तक डॉक्टरों ने बताया कि पूजा की हालत अब ठीक है लेकिन अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती। पूजा के खतरे से बाहर होने की जानकारी पर दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोनों परिवारों ने विचार-विमर्श कर फैसला लिया कि शादी तय मुहूर्त पर ही होगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें