फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोर समझकर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 24 Feb 2023 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केशवापुर निवासी दुर्गेश यादव (24) बुधवार को निबरहन अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात में लौटते समय निबरहन गांव के लोगों ने चोर समझ कर उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीट दिया। उनकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के निबरहन गांव में रिश्तेदार के घर से लौट रहे युवक को चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। बुधवार रात हुई घटना में घायल गंभीर युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केशवापुर निवासी दुर्गेश यादव (24) बुधवार को निबरहन अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात में लौटते समय निबरहन गांव के लोगों ने चोर समझ कर उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीट दिया। उनकी हालत गंभीर हो गई।

उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के भाई राजेश यादव की तहरीर पर ज्वाला यादव, रामसमुझ, रणजीत सिंह व अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें