फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा... तुम्हारे हाथ-पैर तोड़कर करूंगा शादी', युवक ने दी धमकी

Wed, 16 Oct 2024 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
युवती को दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के शाहपुर में एक युवक शादी टूटने के बाद युवती को आते जाते देखकर छेड़खानी करता है। युवती को धमकी देकर बोलता है कि तुम्हारे हाथ पैर तोड़कर शादी करूंगा। किसी और से भी शादी नहीं होने दूंगा। 
विज्ञापन


परेशान होकर युवती ने शाहपुर थाने में पादरी बाजार के सुंदर नगर कॉलोनी विशाल सिंह पर केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहपुर इलाके की युवती ने तहरीर देकर बताया कि विशाल से फरवरी 2025 में शादी होनी थी।

अब शादी टूट चुकी है। इसके बाद भी विशाल आए दिन पीछा करता है। कहता है कि मुझसे शादी नहीं करोगी तो कहीं और भी नहीं होने दूंगा। एक दिन मेरे रूम तक आकर पत्थर फेंकने लगा। 
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को ऑटो में जाते समय वह भी चढ़ गया और मुझे मारने पीटने लगा। धमकी दी कि तुम्हारे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और वीडियो वायरल कर दूंगा। नौ अक्तूबर को रात में मैंने 1090 पर फोन कर शिकायत की थी।
 

खौलती दाल फेंकने के आरोप में केस दर्ज
उधर, चौरीचौरा के डुमरी खास स्थित नहर कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार सुबह ननद-भाभी में विवाद हो गया। मामले में खुशबू गुप्ता (20) ने अपनी भाभी गिरजा देवी के भाई रिशू गुप्ता पर विवाद के दौरान खौलती दाल फेंककर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहर कॉलोनी निवासी बैजनाथ गुप्ता की बेटी खुशबू ने बताया कि सुबह आठ बजे खाना बनाने को लेकर भाभी से विवाद हो गया। भाभी मारने-पीटने लगीं तो मां देवंती देवी छुड़ाने आईं, इस पर उन्हें भी मारा-पीटा। आरोप है कि भाभी ने अपने मायके कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली में अपनी मां को फोन कर सूचना दी। 

 

कुछ ही देर में भाभी की मां अपने बेटे के साथ घर आईं। आते ही मुझे और मेरी मां को पीटने लगे। आरोप है कि इस दौरान भाभी के भाई ने गैस चूल्हे पर पक रही खौलती दाल उड़ेल दिया। इससे उसका हाथ और अन्य अंग जल गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग आ गए, तब भाभी के भाई ने खुद को एक कमरे में बंदकर लिया। 

घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कमरे से युवक को बाहर निकालकर हिरासत में लिया। खुशबू को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी चौरीचौरा भिजवाया। 

 
विज्ञापन

वहीं, उसकी भाभी ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरसों का तेल लाने को लेकर मुझे मारा-पीटा गया। खुशबू ने खौलती दाल मेरे भाई पर फेंकनी चाही तो वह उसके ही ऊपर गिर गई। मेरी मां का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने महिला की मां मुनीता का चालान शांतिभंग की धारा में किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें