फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत, तीन अन्य झुलसे

Fri, 03 Sep 2021 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

परमेश्वरपुर की तरफ जाने वाले चक मार्ग पर एक खून से लथपथ युवक की लाश पर राहगीरों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने आनन-फानन डायल 112 व पुलिस चौकी कुदरहा को घटना की जानकारी कराई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव में शुक्रवार को भोर में शीशम के पेड़ की छाया में खड़े एक युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो। गांव के एक बच्चे की नजर चक मार्ग पर लहूलुहान गिरे युवक पर पड़ी। जिससे लोगों को जानकारी हुई। कुछ ही देर में मौके पर मुकामी पुलिस आ गई और शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे भट्ठा के बगल से परमेश्वरपुर की तरफ जाने वाले चक मार्ग पर एक खून से लथपथ युवक की लाश पर राहगीरों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने आनन-फानन डायल 112 व पुलिस चौकी कुदरहा को घटना की जानकारी कराई। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी शशिकांत टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त में जुट गए।

परमेश्वरपुर गांव के लोगों ने बताया कि यह युवक सुबह छह बजे पैदल परसांव भठ्ठे की तरफ जा रहा था। उसी समय बरसात होने लगी और भीगने से बचने के लिए शीशम के पेड़ की छाया में खड़ा हो गया। युवक उस समय मोबाइल से बात कर रहा था। तभी जोर की आकाशीय बिजली तड़क कर गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी 38 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र श्रीराम के रुप में हुई। कुछ देर में मृतक की माता भी मौके पर आ गई। श्याम सुंदर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इसकी पत्नी सरिता की मृत्यु हो गई। अब पिता की छाया भी नाती शिवम के सिर से उठ गई। यह कहकर फफक कर रोने लगी।

चौकी प्रभारी कुदरहा शशिकांत ने बताया कि मृतक का शरीर जलकर काला हो गया है। पास में पड़ा मोबाइल भी जल कर बिखर गई है। देखने से तो आकाशीय बिजली ही लग रहा है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बिजली गिरने से महिला सहित तीन झुलसी
वहीं मुंडेरवा थानाक्षेत्र के चोलखरी गांव के बगल बगीचे में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे बिजली गिरी। इसकी चिंगारी से बगल के घर में कार्य कर रही आरती (45), राधिका (18) व अंशिका (16) का पैर झुलस गया। परिवार के लोग उन्हें मुंडेरवा के निजी अस्पताल ले गए। पूर्व प्रधान रामचंदर चौधरी ने बताया कि घर के बगल में गरज के साथ बिजली गिरी, लेकिन वह तीनों कैसे झुलस गईं, कुछ पता नहीं चला। घर की वायरिंग भी शार्ट हो गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें