फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बरामदे में सो रहे युवक पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगा दी आग, हालत नाजुक

Sun, 17 Oct 2021 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

रात में दुर्गा पूजा का मेला देख कर घर लौटने के बाद युवक बरामदे में सो रहा था। देर रात में किसी ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। खुद को चारों तरफ से आर से घिरा देख शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में शनिवार की रात दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। यहां बरामदे में सो रहे गांव के चौकीदार के बेटे को जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की गई, गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रक्सा गांव के चौकीदार उत्तम यादव का बेटा राजन यादव (21) शनिवार की रात में दुर्गा पूजा का मेला देख कर घर लौटा। रात में करीब 12:00 बजे वह बरामदे में सोया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे उसके बिस्तर और कपड़े में आग पकड़ लिया। अचानक आंख खुली तो अपने आप को आग से गिरा देख राजन शोर मचाने लगा।

आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे तो वह जल रहा था। लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग को बुझाया, लेकिन इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक युवक 90 प्रतिशत के करीब झुलस गया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि किसी ने रंजिश में उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया है। लार थाना के प्रभारी राम मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें