फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लड़खड़ाते हुए पुलिस दफ्तर पहुंचा युवक, बोला- साहब, मेरी बीबी को खोजकर लाओ

Fri, 17 Dec 2021 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक के जहर खाने की बात कहते ही हड़कंप मचा गया। महिला ने पहुंचाया अस्पताल तब मालूम हुआ कि खाया है नशे की गोली।
विज्ञापन
पत्नी को खोजने के लिए युवक ने पुलिस से गुहार लगाई। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिहार का मूल निवासी एक युवक लड़खड़ाते हुए शुक्रवार को पुलिस दफ्तर पहुंचा और जहर खाने की धमकी दी। यह सुनते ही पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


उसके पास महिला सिपाही पहुंची तो उसने एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी को एक युवक लेकर फरार हो गया है, उसे खोजकर लाओ। इस बात से पुलिस सकते में आ गई। महिला पुलिसकर्मी उसे अपनी स्कूटी से तत्काल लेकर जिला अस्पताल गई। अस्पताल में पता चला कि उसने नशे की गोली खाई है। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, बिहार का निवासी शशि शेखर पांडेय गीडा की एक फैक्टरी में कर्मचारी है। वहीं पास में किराए का कमरा लेकर रहते है। दिए गए प्रार्थना पत्र में शशि शेखर ने बताया कि उसकी पत्नी 24 नवंबर से लापता है। उसे देवरिया का रहने वाला एक युवक उसे लेकर फरार हुआ है। हो सकता है उसे कहीं ले जाकर बेच दिया हो।
विज्ञापन


कई बार गीडा थाने पर गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो वह यहां पर आया है। लेकिन उसके आने की तरीके से पुलिस ऑफिस में थोड़ी देर के लिए हड़कंप जरूर मचा दिया था। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें