गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के तियर चौराहे के पास बुधवार को अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। प्रत्यदर्शियों का कहना है कि सिर पर हेलमेट होता तो शायद जान बच गई होती।
मृतक की पहचान गगहा के देवकली निवासी रवि (22) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रवि की मां की एक सप्ताह पहले ही मौत हुई थी। बुधवार को वह ब्रह्मभोज का न्योता बांटने के लिए घर से निकला था। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जिगिना के पेड़ से टकरा गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार लड़के की मां के मरने के बाद से ही वह कुछ मानसिक तौर पर परेशान था। गाड़ी चलाते समय दिमाग में कुछ ऐसी बातें आई होंगी, जिससे बाइक लेकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। चौकी इंचार्ज इत्यानंद पांडेय ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाया था।