फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: गोरखपुर में युवक का सिर मुंडवाया, बेरहमी से की पिटाई

Wed, 12 Jan 2022 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोशल मीडिया पर मनबढ़ों ने वीडियो भी वायरल किया। गगहा इलाके में छेड़खानी का आरोप लगाकर की घटना गई, पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के एक गांव में छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवक का सिर मुंडवाने और बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मनबढ़ों ने वारदात के बाद, वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में पूरी घटना सिलसिलेवार कैद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम की है। वायरल वीडियो में एक युवक, अपने साथियों के साथ पहले पीड़ित युवक के घर में घुसकर उसकी तलाश करते दिखाई दे रहा है। फिर थोड़ी देर बाद उस युवक का सिर मुंडवाया जा रहा है और उसकी बीच-बीच में डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

इस दौरान युवक को बचाने के लिए एक महिला भी सामने आती है, जिसे मारने वाला युवक चाची-चाची बोलकर बीच में ना आने की बात कह रहा है। लेकिन, जिस तरह से महिला युवक का बचाव कर रही है। उससे यही लग रहा है कि उसके घर के युवक को ही मारा पीटा जा रहा है।
विज्ञापन


मारने वाला युवक बार-बार बोल रहा है कि पीड़ित युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है और घटना क्यों हुई, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

इस संबंध में गगहा थाना प्रभारी जयंत सिंह का कहना है कि पुलिस स्टेशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर यह वीडियो मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें