फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 15 Jul 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

15 जून को हुई थी शादी, घटना के समय मायके में थी पत्नी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कटारिया पांडे गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कटोरिया पांडे गांव निवासी किसाने गिरी के लड़के अनुज गिरी (22) की शादी 15 जून को चन्द्रभान गिरी की पुत्री ममता गिरी निवासी टड़वा थाना गोलौहरा से हुई थी। 

शादी के बाद मृतक अनुज अपने पत्नी ममता गिरी के साथ मात्र नौ दिन रहा। उसके बाद मृतक के ससुर चन्द्रभान अपनी लड़की से मिलने कटरिया पांडेय आए और यह कहकर लड़की को विदाई कराकर ले गए कि तुम्हारे यहां के खानपान से हमारी लड़की संतुष्ट नही है। वह यहां नहीं रह पाएगी और 9वें दिन ससुराल से ममता गिरी अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन


वहीं शादी के एक माह भी नहीं बीता की खुशहाली गम में बदल गई। क्योंकि अनुज ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है और ना ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें