फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सड़क हादसे में ससुराल आए शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 18 Oct 2021 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

बताया जा रहा है कि मनोज अपने ससुराल गड़ौना आया था। जो पत्नी की बहन अनामिका को लेकर बैंक से पैसा निकालने पैना जा रहा था। हादसे में अनामिका को भी चोटें आई हैं।                             
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में पैना-सतरांव मार्ग पर पिंडी थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी मनोज (30) पुत्र रामसुदीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज अपने ससुराल गड़ौना आया था। जो पत्नी की बहन अनामिका को लेकर बैंक से पैसा निकालने पैना जा रहा था। हादसे में अनामिका को भी चोटें आई हैं।                                           
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को ससुराल गड़ौना आया मनोज सुबह अपनी पत्नी शशिप्रभा की बहन अनामिका के साथ बाइक से इलाहाबाद बैंक पैना जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैना-सतरांव मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे मनोज और अनामिका चोटिल हो गए।

दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज के मौत की जानकारी होने पर पत्नी शशिप्रभा दहाड़े मारकर रोने लगी। जबकि मां मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह लॉकडाउन में गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मनोज रविवार को पत्नी और पुत्र लकी कुमार (07), श्रेया (05) और विक्की (03) के साथ ससुराल गड़ौना आया था। मनोज की मौत से घर जमसड़ा और ससुराल गड़ौना मैं शोक की लहर है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें