मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बेटी है। बताया जा रहा है गांव के ही एक युवक से पत्नी का अवैध संबंध है और पत्नी छह महीने से मायके में है। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर मृतक अवसाद में चल रहा था।
गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला बंजरहा में सोमवार की दोपहर एक युवक कपड़े की रस्सी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार की शाम पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। गुलरिहा पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक के आत्महत्या के करने की वजह बीते कुछ महीनों से पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बनगाई टोला बंजरहा निवासी जितेन्द्र कुमार निषाद (25 वर्ष) पुत्र गरुण निषाद मजदूरी करके जीवन यापन करता था। सोमवार की सुबह जितेंद्र के पिता मजदूरी करने तथा माता बकरी चराने चली गई थी, देर शाम जब माता–पिता घर लौटे तो घर का कमरा अंदर से बंद मिला जिसपर युवक का पिता ने खिड़की से अंदर देखा तो जितेंद्र छत की कुंडी से लटका मिला। डायल 112 पर दी गई सूचना के बाद पहुंची गुलरिहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो वर्ष की एक बेटी है। बताया जा रहा है गांव के ही एक युवक से पत्नी का अवैध संबंध है और पत्नी छह महीने से मायके में है। जिसको लेकर पत्नी के प्रेमी से मारपीट में दो महीने पहले हत्या के प्रयास के केस में जेल जाने के बाद 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर आया था। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर अवसाद में चल रहा था।