फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से क्रूज पर सैर-सपाटा को मिलेगा मौका...कल से होगी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग

Fri, 22 Dec 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

एक फेरे में ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को बहुत सारे लोग जेट्टी पर पहुंच गए थे। क्रूज में चहल-पहल देख लोगों की आस जगी थी कि उन्हें क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल नौकायन केंद्र पर क्रूज के साथ सेल्फी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा करने का मौका शुक्रवार से मिलेगा। वह भी एक फेरे के लिए। 23 दिसंबर से इसके नियमित चलाने की तैयारी है। इसी दिन से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। पहले इसे बृहस्पतिवार को चलाने की तैयारी थी, लेकिन व्यवस्था को अंतिम रूप देने में समय लग गया। अब यह क्रूज शुक्रवार से चलाई जाएगी, इसके बाद नियमित चलेगी।

विज्ञापन


क्रूज को 21 दिसंबर से चलाने की घोषणा संचालन करने वाली फर्म की ओर से किया गया था। यह भी कहा गया था कि एक फेरे में ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को बहुत सारे लोग जेट्टी पर पहुंच गए थे। क्रूज में चहल-पहल देख लोगों की आस जगी थी कि उन्हें क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा का मौका मिल जाएगा।

शाम करीब छह बजे टिकट काउंटर पर लोग टिकट लेने पहुंचे तो पता चला कि आज क्रूज नहीं चल पाएगा। इसके बाद लोग सेल्फी ही लेने लगे। क्रूज के संचालक राज कुमार उर्फ राजन राय ने बताया कि शुक्रवार की शाम को संचालन शुरू किया जाएगा। 23 दिसंबर को इंडियन ऑयल कंपनी की टीम द्वारा बुक करा लिया गया है। इसी दिन से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें