फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'लेक क्वीन' क्रूज में मिलेगा 5 स्टार होटल का मजा, जल्द ले पाएंगे इसका आनंद

Wed, 06 Dec 2023 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

रात और दिन के हिसाब से क्रूज का भाड़ा अलग-अल निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। रात में 1800 से 2000 रुपये भाड़ा रखने का निर्णय लिया गया है। जबकि दिन में 700 से 800 रुपया भाड़ा रखने पर विचार किया जा रहा है। क्रूज के प्रथम तल पर 65 लोगों की क्षमता वाला रेस्टोरेंट रहेगा।
विज्ञापन
क्रूज देखने के लिए पहुंची युवतियों ने सेल्फी ली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरवासी जल्द ही रामगढ़ताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रूज ‘लेक क्वीन’ का आनंद ले सकेंगे। क्रूज के इंटीरियर का काम पूरा हो चुका है। डबल डेकर क्रूज में एक साथ 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी। रेस्टोरेंट और बार के साथ लिविंग रूम सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस 180 टन वजनी क्रूज लेक क्वीन के लोकार्पण की तैयारी है।

विज्ञापन


फर्म के प्रबंध निदेशक राजकुमार राय उर्फ राजन राय, आर्किटेक्ट डिजाइनर नितिन पांडेय, अर्चिता अग्रवाल और शुभम जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूरा कराने में जुटे हैं। क्रूज लेक क्वीन को इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के मानक के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा किया गया है।

इसे भी पढ़ें: दंगा भड़काने के दोषी परवेज परवाज को दो साल का कारावास, 20 साल बाद सजा दिलाने में सफल हुई पुलिस
विज्ञापन


रात और दिन के हिसाब से क्रूज का भाड़ा अलग-अल निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। रात में 1800 से 2000 रुपये भाड़ा रखने का निर्णय लिया गया है। जबकि दिन में 700 से 800 रुपया भाड़ा रखने पर विचार किया जा रहा है। क्रूज के प्रथम तल पर 65 लोगों की क्षमता वाला रेस्टोरेंट रहेगा। जबकि द्वितीय तल पर बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए लाइव सिगिंग कल्चरल, एलईडी टीवी आदि लगा रहेगा।

द्वितीय तल पर ही वीआईपी केबिन निर्माण किया गया है। वहीं, सबसे ऊपर ओपन रूफ टॉप एरिया रहेगा। उसपर 55 लोगों के बैठने का इंतजाम रहेगा। क्रूज के लिए करीब 78 लाख कीमत की कुर्सियां मंगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कार्रवाई: जमकर हो रहा भूगर्भ जल दोहन...122 होटल व बैंक्वेट हाल को भेजे नोटिस

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एनओसी का इंतजार
फर्म के प्रबंध निदेशक राज कुमार राय उर्फ राजन राय ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को छोड़ सभी से एनओसी प्राप्त हो गई है। सितंबर माह में ही एनओसी के लिए आवेदन कर दिया गया था लेकिन अभी तक मिल नहीं पाई है। एनओसी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

क्रूज का वेस्ट बंगाल पोर्ट से हुआ है रजिस्ट्रेशन
क्रूज लेक क्वीन का वेस्ट बंगाल के पोर्ट से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। कलकत्ता पोर्ट ऑफ ट्रस्ट से रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी 0017 प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 12 साल में सबसे गर्म है इस बार का दिसंबर, सामान्य से तीन डिग्री अधिक है तापमान
विज्ञापन

रामगढ़ताल क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।
क्रूज एक नजर में
  • 10.75 करोड़ की लागत से बना क्रूज
  • 280 टन वजनी है क्रूज
  • 150 पयर्टकों की क्षमता का है क्रूज
  • 01.25 करोड़ रुपये खर्च पैसेंजर वेटिंग प्लेटफार्म पर आया
  • 03 फ्लोर का क्रूज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
  • क्रूज में इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के मानकों का रखा गया है पूरा ध्यान
  • सुरक्षा की दृष्टि से दो जनरेटर, ऑटोमेटिक फायर पंप व एसटीपी चैंबर लगे हैं।
  • 11 नवंबर को 100 टन वजनी क्रूज पैसेंजर वेटिंग प्लेटफार्म पानी में उतरा था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें