फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में एक्स-रे प्लेट की कमी, 125 प्लेट से चला काम

Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल के डिजिटल एक्स-रे विभाग में पिछले दो दिन से एक्स-रे प्लेट की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेट उपलब्ध न होने से अधिकांश मरीजों को एक्स-रे की रिपोर्ट मोबाइल पर फोटो के रूप में दी जा रही है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से खासकर उन मरीजों और तीमारदारों की दिक्कत बढ़ गई है, जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है। ऐसे लोगों को डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों के डिजिटल एक्स-रे किए जाते हैं। रोजाना सुबह से ही एक्स-रे विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगती है। प्लेट की कमी के बावजूद विभाग ने जांच कार्य बंद नहीं किया और उपलब्ध संसाधनों के सहारे व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। मंगलवार को 125 एक्स-रे प्लेट मंगाकर काम चलाया गया। इसी दौरान 212 मरीजों के एक्स-रे भी किए गए। हालांकि अस्पताल में मेडिको-लीगल मामलों में डिजिटल के बजाय अलग मैन्युअल मशीन से एक्स-रे किए जाते हैं।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
डिजिटल एक्स-रे के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्लेट की आवश्यकता होती है। फिलहाल मंगलवार को 125 प्लेट मंगाकर व्यवस्था संचालित की गई है, जबकि अतिरिक्त प्लेटों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। नई खेप मिलने के बाद बुधवार से व्यवस्था और अधिक सुचारु एवं सुदृढ़ हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें