फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्याज का दाम फुटकर में हुआ 40 रुपये किलो

Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महेवा मंडी में प्याज की आवक कम होने से इसके दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। शहर के फुटकर बाजार में प्याज 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कुछ दिन पहले इसकी कीमत 25 से 30 रुपये प्रति किलो थी।
विज्ञापन


थोक व्यापारी पशुपतिनाथ ने बताया कि इन दिनों मंडी में प्रतिदिन करीब 300 टन प्याज की आवक हो रही है। मांग की तुलना में यह पर्याप्त नहीं है। बाहर की मंडियों से आपूर्ति कम होने और परिवहन लागत बढ़ने का असर भी कीमतों पर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जनवरी व फरवरी में बारिश के समय प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा था। इस कारण प्याज की कमी हुई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार कुछ बड़े व्यापारियाें की ओर से प्याज को स्टोर करने की बात भी सामने आ रही है जिससे प्याज की कीमतों में उछाल है।

फुटकर व्यापारी मुकुल ने बताया कि थोक मंडी से ही प्याज महंगे दाम पर मिल रहा है, जिससे खुदरा बिक्री मूल्य बढ़ाना मजबूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहक कीमत बढ़ने की शिकायत तो कर रहे हैं लेकिन रसोई की जरूरत होने के कारण खरीदारी भी कर रहे हैं। फिलहाल बढ़ी कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें