फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म, मरीजों की बढ़ी सांसत

Sat, 14 May 2022 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कंप्यूटर से फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखा रहे हैं मरीज, डिजिटल के साथ मैनुअल एक्स-रे की प्लेट भी हो चुकी है खत्म
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला अस्पताल में एक्सरे कराने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। डिजिटल और मैनुअल एक्स-रे की प्लेट खत्म होने के कारण उन्हें बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। वहीं कुछ तीमारदार अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन के कंप्यूटर से मोबाइल में फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखा रहे हैं, जिससे बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में लगी डिजिटल और मैनुअल एक्स-रे मशीनों से रोजाना करीब 300 से 350 मरीजों का एक्स-रे हो रहा है। इसमें से एक एक्स-रे की सुविधा तो 24 घंटे की है। डिजिटल की एक्स-रे प्लेट खत्म हो गई है। जबकि मैनुअल का एक्स-रे प्लेट खराब हो गई है।

ऐसे में मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सामान्य मोबाइल फोन वालों को हो रही है क्योंकि इसमें कैमरा नहीं होने पर वे फोटो खींचकर भी डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे हैं।
विज्ञापन


एसआईसी डॉ. जेएसपी सिंह शुक्रवार को ही फिल्म खत्म होने की सूचना मिली है। जल्द ही फिल्म मंगा कर उसे उपलब्ध कराया जाएगा। खराब फिल्म को भी एक्स-रे कक्ष से हटाया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें