फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : पहलवानों ने दांवपेंच से दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
- नागपंचमी के अवसर पर गोरखपुर नाथ मंदिर में आयोजित हो रही है राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता- प्रदेश के 370 से अधिक पहलवान कर रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग
विज्ञापन


गोरखपुर। खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की ओर से नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित प्रदेशीय प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से करीब 370 पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के उत्तर प्रदेश कुमार 66-80 किग्रा भार वर्ग में अंकित बहराइच ने अभिषेक अग्रवाल झांसी, विजय यादव प्रयागराज ने इंद्रजीत कानपुर, नदीम बागपत ने मंजीत गौड़ जौनपुर, पंकज पाल प्रयागराज ने देवराजपूत झांसी, निहाल देवरिया ने अभय लखनऊ, विकास वाराणसी ने कौशल जौनपुर, सूरज यादव जौनपुर ने लवकुश यादव, आकाश आजमगढ़ ने प्रियांशु यादव जौनपुर और दीपक सिंह मथुरा ने वृहस्पति गौड़ा को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु 55-65 किग्रा भार वर्ग में सत्यम सैफई ने आकाश मिश्रा गोरखपुर, आशीष गोरखपुर छात्रावास ने अखंड प्रताप गोरखपुर, यश देवरिया ने धीरज गोरखपुर, प्रदीप सिंह कानपुर ने आयुष मौर्य रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर, दिनेश गोरखपुर ने अनुज बस्ती, रंजीत यादव स्पोर्ट्स कॉलेज ने आकाश यादव गोरखपुर और शवाजीत यादव वाराणसी ने संदीप गोरखपुर को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने किया। इस दौरान मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप सिंह, अरुणेश शाही, आदित्य प्रताप सिंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें