विश्व रक्तदाता दिवस पर आज अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 18 से 65 साल के आयुवर्ग के लोग महादान कर सकते हैं। हर रक्तदाता को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि रक्तदान करने वालों के ब्लड ग्रुप के साथ ही खून की अन्य जांच भी मुफ्त की जा रही है। साथ ही ब्लड बैंक में संगोष्ठी भी होगी। इसके अलावा रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेश राय ने बताया कि कोविड महामारी के बीच रक्तदान करके चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए रक्तदान जरूर करें। रक्तदान करने वाले लोगों को मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की ओर से भी प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। लाइफ लाइन ब्लड बैंक के डॉ. विनय राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसमें हर स्वस्थ व्यक्ति को हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
रक्तदान के बारे में यह भी जानें
एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून निकाला जाता है। रक्तदान के बाद खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इन चारों से अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। तीन महीने के अंतराल पर ही दोबारा रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच हो, शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।
रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान
खाली पेट रक्तदान न करें। पर्याप्त पेय पदार्थ या अल्पाहार जरूर लें। रक्तदान के आधे घंटे पहले तंबाकू या सिगरेट का सेवन न करें।
नियमित रक्तदान के फायदे
शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है। रक्तदान पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है। हार्टअटैक, ब्लड प्रेशर और कैंसर होने की आशंका कम होती है। रक्तदान के बाद होने वाले खून की जांच में एचआईवी, एचवीएसएजी, एचसीबी, वीडीआरएल और मलेरिया का भी पता चलता है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही रक्त सुरक्षित रखा जाता है। पॉजिटिव मिलने पर रक्तदान करने वालों को बीमारी के बारे में बताया जाता है।
गर्भवती महिलाएं और एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को। एनीमिया, कैंसर और टीबी से ग्रस्त लोगों को। किडनी रोग और हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव, लीवर के मरीजों को डायबिटीज, अस्थमा और पीलिया से पीड़ित को एक महीने में किसी भी प्रकार का टीकाकरण कराया हो, लगातार कई दिनों से एंटीबायोटिक और एस्प्रीन दवा का प्रयोग करने वाले को रक्तदान नहीं करना चाहिए।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
जिला अस्पताल में रक्तदान करने के लिए मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के मोबाइल नंबर 9452847768 पर संपर्क कर सकते हैं।