गीडा प्रशासन की योजना के अनुसार नरकटहा और भगवानपुर में औद्योगिक गलियारा और मंडी समिति विकसित करने की है। इसी को ध्यान में रखते हुए नरकटहा और भगवानपुर में सबसे ज्यादा जमीन खरीदी जा रही है। इन सभी जमीन की खरीद दर निर्धारण समिति द्वारा संस्तुत दरों पर क्रय प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
गांव का नाम संपूर्ण क्षेत्रफल भूमि का कुल मूल
भीटी रावत 57.172 79,97,01,900
कालेसर 53.207 97,90,08,800
माही 8.769 16,98,24,000
उज्जीखोर 30.284 37,77,75,600
भगवानपुर 45.7396 69,52,41,920
नरकटहा 125.3861 1,58,13,86,52
कुल योग 320.5577 4,60,29,38,740
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि गीडा प्रशासन द्वारा छह गांवों में जमीन की खरीद की जा रही है। इससे गीडा के पास लैंड बैंक बेहतर हो जाएगा। जैसे जैसे कंपनियां आएंगी, उन्हें उनकी मांग के अनुसार जमीन का आवंटन किया जाएगा। रेडीमेड गारमेंट के लिए बनाए जाने वाले फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए जमीन पहले से ही तय है।