फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से संतकबीरनगर लौट रहा था युवक, एक हादसे में कट गया हाथ

Sat, 16 May 2020 06:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संतकबीर नगर के महुली क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी रवि राजभर घर लौटते समय सैफई में हुए हादसे में घायल हो गए। हादसे में बायां हाथ कटकर अलग होने से बस में बेहोश पड़ा था।

विज्ञापन


बगल में बैठे यात्री ने बस चालक को घटना की जानकारी दी। बस चालक व अन्य यात्रियों के सहयोग से घायल को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मजदूर रवि राजभर के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि रवि हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था।

कोरोना महामारी के कारण जब खाने और रहने की परेशानी होने लगी तो वह बस से घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार की रात रास्ते में वह बस में बाई ओर सीट पर बैठा था। सफर के दौरान ही साइड से गुजरे ट्रक की चपेट में आने से बायां हाथ कट कर अलग हो गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हाथ कटने से हो गए थे बेहोश

युवक हाथ कटने से अपनी ही सीट पर बेहोश पड़ा रहा। जब बगल में बैठे व्यक्ति को पता चला तो उसने बस रोकवाया और यात्रियों के सहयोग से उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल रवि के चाचा ने बताया कि एडीएम संजय कुमार पांडेय ने सैफई जिले के अधिकारियों के जरिए रवि से बात भी कराया। रवि ने फोन पर बताया कि उसका इलाज सुचारु ढंग से चल रहा है। एडीएम संजय पांडेय ने बताया कि घायल परिजन को वाहन पास उपलब्ध करा दिया गया है। परिजन सैफई के लिए रवाना भी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें