बुधवार की सुबह 11.30 बजे मोहद्दीपुर लेकर श्रीरामपुरम् कॉलोनी के पीछे तक हिस्से में काम चल रहा था। जेसीबी और ट्रैक्टर पर लगे लेवलर से करीब तीन सौ मीटर तक मिट्टी को समतल किया गया। यहां काम करने वाले श्रीनाथ ने बताया कि बरसात में मिट्टी का काम प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब काम जल्दी पूरा हो जाएगा। इस रोड पर जहां क्रूज का निर्माण हो रहा है, वहां एक पुल भी बनाया जाएगा। इसका आधा हिस्सा अभी बना हुआ है। इसके आगे मिट्टी के समतलीकरण का काम बाकी है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दंगा: पांच नाबालिगों को कोर्ट ने दिया सुधरने का मौका, भेजा था बाल सुधार गृह
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लग जाता है। मोहद्दीपुर से बाईं ओर मुड़कर लोग पैडलेगंज तक जाते हैं। इस दौरान कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इस रोड के बन जाने से दूरी लगभग आधी हो जाएगी। साथ ही समय भी बचेगा।
इसे भी पढ़ें: 20 लाख दो तब वापस मिलेगी जमीन...माफिया विनोद पर एक और केस
रामगढ़ताल रिंग रोड के बनने से लोगों को टहलने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा। सुबह लोग रामगढ़ताल किनारे टहल सकेंगे। इस रोड पर फुटपाथ की सुविधा होगी। किनारों पर पैडलेगंज से लेकर नौकायन तक जैसी रेलिंग लगाई जाएगी। सजावटी लाइट से रामगढ़ताल का किनारा जगमगाए। इसके अलावा सजावटी पौधे भी लगेंगे। इसमें साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। आगे चलकर स्ट्रीट फूड इत्यादि की योजना भी है।
जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि रामगढ़ताल रिंग रोड निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। करीब छह किमी लंबाई में इस सड़क को बनाने में 40 करोड़ की लागत आएगी। नए साल में शहर के लोगो के लिए रिंग रोड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। रिंग रोड को टू लेन में बनाया जा रहा है। इसके बगल में साइकिल ट्रैक बनाने की भी योजना है, डिजाइन तैयार की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शौचालय की टंकी में मिला कंकाल, गांव में मचा हड़कंप; हत्या का आरोप
मोहद्दीपुर अरुण कुमार ने कहा कि पैडलेगंज जाने के लिए नया रास्ता तो मिलेगा। साथ ही सुबह टहलने के लिए भी एक बेहतर जगह मिल जाएगी। इससे रामगढ़ताल की ओर कॉलोनियों का पिछला हिस्सा भी आकर्षक हो जाएगा। गंदगी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दोहरीकरण से बदलेगा कई ट्रेनों का रूट, कुछ होंगी निरस्त
मोहद्दीपुर रज्जू तिवारी ने कहा कि मोहददीपुर चौराहे से लेकर नहर पुल तक वाहनों का रेला लग रहता है। इस रोड के बनने से आधा लोड कम हो जाएगा। टीपीनगर की ओर जाने वाले लोग इधर से निकल जाएंगे। सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दूरी कम होने से समय भी बचेगा।