फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के साहबगंज मंडी में अब एक लेन रहेगी खाली, ताकि जाम न लगे

Thu, 19 Oct 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने कहा कि साहबगंज मंडी में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए व्यापारियों से बातचीत करके हल निकाला जा रहा है। पहले चरण में छोटी गाड़ियों को एक लेन में ही सामान उतारने और चढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। बड़े वाहन रात में आते हैं, लेकिन सुबह छह बजे तक सामान नहीं उतर पाते हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
साहबगंज में व्यापारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण करते एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद। - फोटो : अमर उजाला(
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के  साहबगंज मंडी में जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने की पहल की गई है। अब सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करके माल चढ़ाया-उतारा नहीं जाएगा। एक लेन पर ही माल की ढुलाई करने वाली गाड़ियां खड़ी की जाएंगी। दूसरी लेन पूरी तरह से खाली रहेगी।
विज्ञापन


साथ ही रात में आने वाले बड़े वाहनों पर लदे सामान को सुबह छह बजे से पहले खाली कर लिया जाएगा। अब ये वाहन मंडी में नहीं रुकेंगे। बुधवार को यातायात पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर पूरा खाका तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार से इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।

साहबगंज किराना मंडी में जाम की समस्या से निपटने के लिए एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने किराना अतिथि भवन में व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि बड़े वाहनों से रात में आने वाले सामान को सुबह छह बजे से पहले खाली करा लिया जाए। ये वाहन इसके बाद मंडी में न रुकें। वहीं, अब छोटे वाहन भी एक लेन में ही सामान को चढ़ाने व उतारने का काम करेंगे, दूसरे लेन को पूरी तरह से खाली रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शौचालय की टंकी में मिला कंकाल, गांव में मचा हड़कंप; हत्या का आरोप
Trending Videos

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एसपी ट्रैफिक ने क्यूआरटी (हाईटेक क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती का आदेश भी दिया है। पांच सदस्यीय पुलिस टीम मुस्तैद रहेगी ताकि व्यापारियों और वहां पर आने वाले लोगों को जाम से निजात मिल सके।

साहबगंज किराना मंडी में सड़क संकरी है। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हो जाने की वजह से लंबा जाम लग जाता है। बुधवार को चौरहिया गोला की ओर से साहबगंज की तरफ बढ़ते ही पहली मोड़ पर दो डीसीएम गाड़ियां खड़ी थीं। इसी बीच कुछ और गाड़ियां सामान लेकर सामने से आई-गईं। सड़क पर जाम लग गया। कई बाइक सवार फंस गए। पुलिस वालों ने किसी तरह जाम हटवाया।

इसे भी पढ़ें: 20 लाख दो तब वापस मिलेगी जमीन...माफिया विनोद पर एक और केस

इसी तरह साहबगंज चौराहे के पास ही कई छोटी गाड़ियां खड़ा करके सामान लोड किया जा रहा था। इसी बीच ई-रिक्शा और सामान लदे ठेले आ गए। वहीं, बेतरतीब तरीके से कुछ गाड़ियां खड़ी होने से जाम लग गया। जब लोड होने के बाद गाड़ियां बढ़ीं, तब जाम हटा।

इसे भी पढ़ें: पांच नाबालिगों को कोर्ट ने दिया सुधरने का मौका, भेजा था बाल सुधार गृह
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने कहा कि साहबगंज मंडी में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए व्यापारियों से बातचीत करके हल निकाला जा रहा है। पहले चरण में छोटी गाड़ियों को एक लेन में ही सामान उतारने और चढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। बड़े वाहन रात में आते हैं, लेकिन सुबह छह बजे तक सामान नहीं उतर पाते हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है।

उनसे कहा गया है कि वह छह बजे से पहले वाहन को खाली कर दें ताकि उनकी वजह से जाम न लगे। व्यापारियों की मांग पर एक क्यूआरटी पर तैनात कर दी गई है। दशहरा के बाद प्रशासन, नगर निगम और व्यापारियों के साथ बैठक कर जाम से निजात के लिए और फैसले भी लिए जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें